कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में बैंक डिफॉल्टर (जानबूझकर कर्ज न चुकाने वाला) का मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्र से सवाल करते हुए पूछा कि सरकार टॉप-20 डिफॉल्टरों के नाम बताए। उनके इस सवाल पर जवाब देते हुए वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि वेबसाइट पर डिफॉल्टर्स के नाम दिए गए हैं।
लोकसभा में सवाल करते हुए राहुल गांधी ने कहा, हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार से डिफॉल्टर के 50 नामों के बारे में पूंछा। हम बस उन लोगों के नाम जानना चाहते हैं। राहुल गांधी के सवाल का जवाब देने वित्त राज्य मंत्री उठे, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति जताई और वित्त मंत्री से जवाब की मांग की। इसके संदर्भ में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि मंत्री प्रश्न का उत्तर दे सकते हैं।
MP विधानसभा में आज नहीं हुआ फ्लोर टेस्ट, 26 मार्च तक के लिए स्थगित हुई सदन की कार्यवाही
उनके इस सवाल पर पलटवार करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, विलफुल डिफॉल्टर्स की लिस्ट वेबसाइट पर उपलब्ध है। छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। इन सभी लोगों ने कांग्रेस सरकार के दौरान पैसे लिए हैं। सदन के एक वरिष्ठ सदस्य द्वारा प्रस्तुत प्रश्न विषय की समझ की कमी को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि ये अपना पाप दूसरों के सिर पर डालना चाहते हैं। सभी डिफॉल्टरों के नाम पढ़कर सुनाने को तैयार हूं और सदन के पटल पर रखने को तैयार हूं। हमारी सरकार ने चार लाख 31 हजार करोड़ वसूले है।


Download Android App
Download iOS App



