कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तरफ से किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को निमंत्रण नहीं मिला है। कांग्रेस प्रवक्ता जयपाल रेड्डी ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में सवालों के जवाब में कहा कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को आरएसएस के किसी कार्यक्रम में शामिल होने का अब तक कोई आमंत्रण नहीं मिला है इसलिए इस बारे में टिप्पणी नहीं की जा सकती।
जयपाल रेड्डी ने कहा कि राहुल गांधी को जब कोई निमंत्रण पत्र ही नहीं मिला है तो इस बारे में कांग्रेस की तरफ से जवाब देने का सवाल कहां उठता है। उन्होंने कहा कि पत्र मिलने के बाद उसकी सूचना और उसके बारे में लिए गए फैसले से अवगत करा दिया जाएगा। आरएसएस 17 से 19 सितम्बर तक यहां विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है जिसमें वह विभिन्न दलों और विचारधाराओं के प्रमुख नेताओं को आमंत्रित कर रहा है। इसी कार्यक्रम में राहुल गांधी के शामिल होने को लेकर प्रवक्ता से सवाल पूछा गया था।


Download Android App
Download iOS App



