जकार्ता : वर्ल्ड नम्बर-3 बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने यहां 18वें एशियाई खेलों में मंगलवार को 10वें दिन महिला एकल स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया।
सिंधु को फाइनल में चीनी ताइपे की खिलाड़ी और वर्ल्ड नम्बर-1 ताइ जु यिंग से हार मिली। ऐसे में वह स्वर्ण पदक से चूक गई। भारतीय खिलाड़ी सिंधु भले ही स्वर्ण से चूक गई हो, लेकिन उन्होंने एक नई उपलब्धि अपने नाम की है। वह एशियाई खेलों में इस प्रतियोगिता की किसी भी स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई हैं।
नीरज एशियाई खेलों में भाला फेंक में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बने
फाइनल में यिंग ने सिंधु को 34 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-13, 21-16 से मात दी और सोने पर कब्जा जमाया। यिंग का भी यह एशियाई खेलों में पहला स्वर्ण पदक है।
यिंग ने शुरुआत से ही सिंधु पर दबाव बनाना जारी रखा हुआ था। यिंग ने पहले ही सिंधु को 5-0 से पछाड़ दिया। अपनी फुर्ति से सिंधु के खिलाफ आक्रामक खेल खेलते हुए चीनी ताइपे की खिलाड़ी ने पहला गेम केवल 16 मिनटों के भीतर 21-13 से जीत लिया।
दूसरे गेम में भी सिंधु को यिंग के खिलाफ कमजोर देखा गया। वह 9-6 से पिछड़ रही थीं। इस बीच, सिंधु ने एक अंक लेकर यिंग की बढ़त को कम करने की कोशिश की लेकिन वह असफल रही और दूसरा गेम 18 मिनटों में 16-21 से हार गई।


Download Android App
Download iOS App



