दुनियाभर के कई देशों में फैले कोरोना वायरस को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर इस खतरे को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना वायरस हमारे लोगों और हमारी अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही गंभीर खतरा है। मेरे हिसाब से सरकार इस खतरे को गंभीरता से नहीं ले रही है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘समय पर कदम उठाने की जरूरत है।’’ गौरतलब है कि केरल में कोरोना वायरस के तीन मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं चीन में अब तक इस वायरस से मरने वालों की संख्या 1113 तक पहुंच चुकी है। बीते एक दिन के अंदर चीन में 97 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
The Corona Virus is an extremely serious threat to our people and our economy. My sense is the government is not taking this threat seriously.
Timely action is critical.#coronavirus pic.twitter.com/E5Aqg9vYIo
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 12, 2020
जबकि 44653 व्यक्तियों में यह वायरस पाए जाने की पुष्टि हुई है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बुधवार को यह जानकारी जारी करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के 3,342 नए मामले सामने आए हैं और केवल एक दिन में 97 लोगों की मौत हुई है।


Download Android App
Download iOS App



