रतन टाटा को जब महिला ने कहा ‘छोटू’ तो दिया ये शानदार जवाब

Summary :

रतन टाटा की इस पोस्ट को अब तक साढ़े चार लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। लगातार लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसी बीच उनकी इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, बधाई छोटू।

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। सोशल मीडिया पर लोग किसी भी बात पर कमेंट कर देते हैं। इसी बीच टाटा ट्रस्ट के मानद चेयरमैन रतन टाटा को पिछले दिनों एक महिला ने इंस्टाग्राम की पोस्ट पर कमेंट करते हुए छोटू कह दिया था। उसके बाद तो महिला को लोगों ने बुरी तरह से लताड़ना शुरु कर दिया। इसके बाद रतन टाटा ने लोगों को चुप कराते हुए महिला का समर्थन किया। 
रतन टाटा ने क्या लिखा था
इंस्‍टाग्राम पर पिछले दिनों रतन टाटा के 10 लाख फॉलोअर्स हुए थे। रतन टाटा ने लोगों को इसके लिए धन्यवाद किया और एक लंबा सा पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर पोस्ट किया। रतन टाटा ने अपने पोस्ट में लिखा, ये अद्भुत ऑनलाइन परिवार है, जिसके बारे में मैंने जुड़ते वक्त सोचा नहीं था। इसके लिए मैं आप सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं। आपसे मुझे इस प्लैटफॉर्म पर बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। 

महिला ने रतन टाटा को बधाई देते हुए छोटू कहा
रतन टाटा की इस पोस्ट को अब तक साढ़े चार लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। लगातार लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसी बीच उनकी इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, बधाई छोटू। फिर क्या था लोगों ने महिला के इस कमेंट के बाद उसकी कड़ी आलोचना की। 
इतना ही नहीं महिला के इस कमेंट को लोगों ने अपमानजनक और शर्मनाक बताया। उसके बाद इसका जवाब रतन टाटा ने खुद दिया। उन्होंने जवाब देते हुए कहा, हम सब में एक छोटा बच्चा होता है। इस यंग लेडी का सम्मान किया जाना चाहिए। बता दें कि अक्टूबर 2019 में 82 साल के रतन टाटा ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। 

Desk Team