राष्ट्रीय राजधानी में नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय का नाम बदलकर प्रधान मंत्री स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय करने को लेकर जो विवाद हैं वो घटने की जगह बढ़ते ही जा रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने न सिर्फ अपने नाम के लिए नहीं बल्कि अपने समय में किए गए कार्यों के लिए अधिक जाने जाते हैं।
संग्रहालय का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय
इससे पहले, नेहरू मेमोरियल संग्रहालय का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय करने को लेकर भाजपा और विपक्षी दलों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई थी। राष्ट्रीय राजधानी में नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय का आधिकारिक नाम बदलने को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के स्वतंत्रता संग्राम में जवाहरलाल नेहरू के महान योगदान को कभी नहीं छीन सकते।
प्रधान मंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय कर दिया गया
इसके अलावा हम आपको बता दें कि केंद्र द्वारा सोमवार को नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय का आधिकारिक तौर पर नाम बदलकर प्रधान मंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय कर दिया गया। इस बीच प्रधान मंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय कार्यकारी परिषद के उपाध्यक्ष, ए सूर्य प्रकाश ने बुधवार को कहा कि नया संग्रहालय राष्ट्र के लिए जवाहरलाल नेहरू की उपलब्धियों और योगदान को प्रदर्शित करता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिन लोगों को इसके बारे में संदेह है उन्हें इसे देखना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



