बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबियत में सुधार हो रहा है। इस बीच कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज दोपहर दिल्ली के AIIMS में भर्ती लालू यादव से मुलाकात कर हाल चाल जाना है। राहुल ने लालू से मिल उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इससे पहले लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने उनकी तबीयत के बारे में जानकारी दी।
मीसा भारती ने सुबह कुछ तस्वीरें साझा कर अपने पिता के बारे में कहा, आप सब की दुआओं और एम्स दिल्ली की अच्छी चिकित्सीय देख-रेख से आदरणीय लालू प्रसाद जी की तबियत में काफी सुधार है। अब आपके लालू जी बिस्तर से उठकर बैठ पा रहे हैं। सहारा लेकर खड़े हो पा रहे हैं। हर मुसीबत से लड़कर बाहर आने की कला लालू जी से बेहतर कौन जानता है। अपने मनोबल और आप सब की दुआओं की बदौलत लालू जी की स्थिति अब काफी बेहतर है। कृपया अफवाहों पर ध्यान ना दें। साथ बनाए रखें, दुआओं में लालू जी को याद रखें।
Bihar Politics: RCP सिंह पहले क्या थे… किस पार्टी में थे? JDU ने नीतीश को बताया सर्वमान्य नेता
दरअसल डॉक्टरों ने उनके मेडिकल हिस्ट्री को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए लालू को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। लालू यादव राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10, सकरुलर रोड पर लालू यादव सीढ़ियों से गिर गए थे। इससे उनके दाएं कंधे में फ्रैक्च र हो गया था और कमर में भी चोट आई थी।


Download Android App
Download iOS App



