केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के एक दिन बाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को आयुर्वेद उपचार के लिए राज्य के मलप्पुरम जिले में आर्य वैद्य साला कोट्टक्कल पहुंचे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
पूर्व लोकसभा सांसद राहुल गांधी गुरुवार को केरल पहुंचे. इसके बाद राहुल गांधी ने कोट्टायम में दो बार के पूर्व सीएम ओमन चांडी को श्रद्धांजलि दी. शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी डॉक्टरों से सलाह लेने के लिए कोट्टक्कल के आर्य वैद्य शाला पहुंचे. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, वह अपने घुटने की समस्या का इलाज करा रहे हैं।
पिछले साल सितंबर में केरल में अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद, राहुल गांधी ने राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बातचीत में अपने घुटने के दर्द का जिक्र किया था।


Download Android App
Download iOS App



