राहुल गांधी के संसद में COME BACK से INDIA गठबंधन में होगा ये बड़ा बदलाव

Summary :

राहुल गांधी के लिए ये महीना काफी अच्छा साबित हुआ, क्योंकि इसी महीने में उन्हें कोर्ट से बड़ी राहत मिली और उनकी रद्द की गई संसदीय सदस्यता वापस भी मिल गई। बता दें की कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की वापसी गठबंधन इंडिया में काफी बदलाव लाने वाला है। फिर चाहे वो बात विपक्ष से पीएम के नए चेहरे की हो या फिर गठबंधन की धारणा हो।

राहुल गांधी संसद में अब वापस लौट आए हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा वायनाड के सांसद राहुल गांधी की 2 साल की सज़ा पर रोक लगा दी गई है। जिसके बाद ही राहुल गांधी की संसदीय  सदस्यता बहाल कर दी गई। इस समय संसद में काफी महत्वपूर्ण सत्र चल रहा है जहां संसद में हर दिन नए-नए विधेयक लाए जाते हैं तो वही दूसरी ओर केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्षी गठबंधन अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में जुट गई है। इस समय राहुल गांधी की संसद में एंट्री काफी दिलचस्प होने वाली है क्योंकि राहुल गांधी की वापसी पर कई नेता गणों ने उनका बेहतरीन स्वागत किया। साथ ही विपक्षी गठबंधन इंडिया का आत्मविश्वास भी बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। संसद और राहुल गांधी के कहानी काफी दिलचस्प भरी है। हाल ही मैं गठबंधन INDIA का निर्माण किया गया। लेकिन कांग्रेस पार्टी भले ही इसमें पूरे तरीके से हिस्सा ले रही थी, लेकिन सत्ता को लेकर चाह नहीं दिखा रही थी। क्योंकि राहुल गांधी पर सूरत कोर्ट ने मोदी सरनेम को लेकर 2 साल के लिए सज़ा सुना दिया था।  और संसद का कानून ये कहता है की अगर किसी भी सांसद को 2 साल या उससे अधिक की सज़ा सुनाई गई हो तो उसकी सदस्यता रद्द कर दी जाती है। जिस कारण सांसद राहुल गांधी को अपनी सदस्यता छोड़नी पड़ी थी। लेकिन राहुल गांधी की वापसी के बाद अब कांग्रेस के  राजनीतिक पन्नों का इतिहास अब बदलने वाला है। 
नए पीएम फेस का होगा चुनाव
राहुल गांधी के लिए ये महीना काफी अच्छा साबित हुआ, क्योंकि इसी महीने में उन्हें कोर्ट से बड़ी राहत मिली और उनकी रद्द की गई संसदीय सदस्यता वापस भी मिल गई। बता दें की कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की वापसी गठबंधन इंडिया में काफी बदलाव लाने वाला है। फिर चाहे वो बात विपक्ष से पीएम के नए चेहरे की हो या फिर गठबंधन की धारणा हो। राहुल गांधी युवा नेता हैं, जो नई धारणाएं लेकर चलते हैं। बेंगलुरु में हुई बैठक के दौरान कई नेताओं ने उनकी तारीफें भी की थी, जिसमें से एक नाम ममता बनर्जी का है। जिन्होंने कहा था की राहुल गांधी उनके पसंदीदा नेता हैं। इस वक्त की बात कुछ और थी और अब की बात कुछ और है क्योंकि बेंगलुरु में हुई बैठक के दौरान राहुल गांधी चुनाव लड़ने में सक्षम नहीं था और वो न ही सांसद थे। लेकिन SC के फैसले के बाद अब इस गठबंधन में एक नया मोड़ आने वाला है। चलिए जानते हैं की ऐसे कौन-कौन से बदलाव है को राहुल गांधी की एंट्री के बाद हो सकते हैं?
राहुल गांधी की वापसी पर हो सकते हैं ये बदलाव
1. विपक्ष से पीएम के नए चेहरे के लिए चुने जा सकते हैं राहुल गांधी।
2. नीतीश कुमार ने छोड़ा प्रधान मंत्री पद के लिए मैदान
3.  विपक्ष के कुछ लोग राहुल गांधी का नाम पीएम पद के लिए स्वीकार नहीं कर सकते।
4. चुनावी दौड़ में खुदको सबसे आगे रखने के लिए कांग्रेस हुई एक्टिव।
5. राहुल गांधी के बयानों को लेकर परेशान हो सकते हैं विपक्षी दल !
6. कांग्रेस पार्टी संभालेगी INDIA गठबंधन का कमान !

Desk Team