सांसदों के निलंबन को लेकर राहुल गांधी का ट्वीट, ‘जो सरकार डरे, वो अन्याय ही करे’

Summary :

राहुल ने ट्वीट करते हुए निलंबन के मुद्दे को लेकर चल सदन में चल रहे गतिरोध की पृष्ठभूमि में आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सवालों से डरती है।

राज्यसभा से सांसदों के निलंबन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र में सत्ता पर बैठी सरकार पर ज़ोरदार हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए निलंबन के मुद्दे को लेकर चल सदन में चल रहे गतिरोध की पृष्ठभूमि में आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सवालों से डरती है।
राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘‘सवालों से डर, सत्य से डर, साहस से डर…जो सरकार डरे, वो अन्याय ही करे।’’ ट्वीट से पहले राहुल गांधी पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और पार्टी के कई अन्य सांसदों के साथ सदन में धरने पर बैठे।


दरअसल, संसद के सोमवार को आरंभ हुए शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के 12 सदस्यों को पिछले मॉनसून सत्र के दौरान ‘‘अशोभनीय आचरण’’ करने की वजह से, वर्तमान सत्र की शेष अवधि तक के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया। उच्च सदन में उपसभापति हरिवंश की अनुमति से संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कल इस सिलसिले में एक प्रस्ताव रखा, जिसे विपक्षी दलों के हंगामे के बीच सदन ने मंजूरी दे दी। 

Desk Team