कोरोना संकट के कारण मुश्किल का सामना कर रहे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के लिए जरूरी आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज के संदर्भ में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज पर क्या कवर करना चाहिए, इसके लिए हमें सुझाव भेजें।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, कोविड 19 ने हमारे सूक्ष्म, लघु और मध्यम व्यवसायों (एमएसएमई) को तबाह कर दिया है। कांग्रेस पार्टी को आपकी मदद की जरूरत है। एमएसएमई आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज पर क्या कवर करना चाहिए, इसके लिए हमें सुझाव और विचार भेजें। http://voiceofmsme।in या हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म #HelpSaveSmallBusinesses पर।
#COVID19 has devastated our micro, small & medium businesses (MSME). The Congress party needs your help. Send us suggestions & ideas for what a MSME economic stimulus package should cover on: https://t.co/kP2NZ6TNUK
or our social media platforms. #HelpSaveSmallBusinesses pic.twitter.com/UwLEPrnWdB
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 22, 2020
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, कोविड 19 के शिकार सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम भी हैं जिन्हें ज़िंदा रखने के लिए आर्थिक पैकेज चाहिए। पहले ही नाज़ुक अर्थव्यवस्था एमएसएमई के बिना एकदम चरमरा जाएगी। इस आर्थिक पैकेज का रूप कैसा हो? कॉंग्रेस पार्टी को अपने सुझाव दें?


Download Android App
Download iOS App



