अनुपम खेर ने कपिल देव के नए लुक पर ली चुटकी, बोले-‘गंजों की महफिल में आपका स्वागत है’

Summary :

पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन है। भारत में भी लॉकडाउन लगा हुआ है जो 3 मई को खत्म होगा। हालांकि जरूरत का सामान इस मुश्किल घड़ी में लोगों को मिल रहा है

पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन है। भारत में भी लॉकडाउन लगा हुआ है जो 3 मई को खत्म होगा। हालांकि जरूरत का सामान इस मुश्किल घड़ी में लोगों को मिल रहा है जैसे – दूध, फल, सब्जियां, दवाइयां और राशन का सामान  मुहैया कराया जा रहा है। इन दिनों लोगों की सबसे बड़ी समस्या उनके बाल बन गए हैं। 
बता दें कि भारतीय टीम के दिग्गज पूर्व कप्तान कपिल देव भी अपने बालों से इतना परेशान हो गए की उन्होंने अपना सिर ही मुंडवा डाला। हर कोई कपिल देव के इस नए लुक को देखकर चौंक गया है। कपिल देव ने अपने नए लुक की तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर पोस्ट की वैसे ही लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी मजेदार कमेंट कपिल देव के नए लुक पर किया जो की वायरल हो रहा है। 
1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव ने जब अपनी हेड शेव्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो लोगों के कमेंट की बाढ़ ही आ गयी। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सिर गंजा कपिल देव ने करा रखा है और स्टाइलिश दाढ़ी राखी हुई है। कपिल देव को टैग करते हुए अनुपम खेर ने ट्वीट किया, मेरे दोस्त कपिल देव भी गंजे हो गए हैं, फैशन के तौर पर इसे ‘शेव्ड’ कहा जाता है। मैं हमेशा से कहता आया हूं कि इस दुनिया में दो तरह के आदमी होते हैं, गंजे और भविष्य के गंजे। क्लब में आपका स्वागत है सर। गंजों की महफिल में आपका ‘बालों रहित’ स्वागत है। सोशल मीडिया पर खूब कपिल देव की वायरल हो रही है। 

बाहुबली फिल्म के किरदार कटटप्पा से सोशल मीडिया पर लोगों ने कपिल देव के इस लुक की तुलना हो रही है। इतना ही नहीं RDX यानी वेलकम फिल्म में फिरोज खान का किरदार ही कुछ फैंस ने कपिल को बता दिया। 

भारत ने पहली बार कपिल देव की कप्तानी में साल 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। कबीर खान के  निर्देशन में अब इस पर फिल्म बन रही है और इसका नाम 83 दिया गया है। एक्टर रणवीर सिंह इस फिल्म में कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं। 

Desk Team