कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल और डीजल के आसमान छूते दामों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे तंज कसते हुए कहा है कि उनके शासन का ही कमाल है कि तेल उबल रहा है, रुपए की चाल बिगड़ रही है और राफेल विमान सौदे में घोटाला हुआ है।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल का दाम मुंबई में 90 रुपए प्रति लीटर पार हो गया है जबकि दिल्ली में यह 83 रुपए से ज्यादा की दर पर बिक रहा है। इसी तरह से मुंबई में डीजल लगभग 80 रुपए तथा दिल्ली में 75 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर तक पहुंच गया है।
राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट किया,’ साहेब का कमाल देखो/ राफेल का घोटाल देखो/ रुपए की टेढ़ चाल देखो/ तेल में उछाल देखो।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुंबई में पेट्रोल 90.75 तथा डीजल-79.23 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है जबकि दिल्ली में पेट्रोल 83.40 तथा डीजल-74.63 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है।
साहेब का कमाल देखो
राफेल का घोटाल देखो
रुपए की टेढ़ी चाल देखो
तेल में उछाल देखोमुंबई में-
पेट्रोल-₹90.75
डीजल-₹79.23दिल्ली में-
पेट्रोल-₹83.4
डीजल-₹74.63— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 29, 2018


Download Android App
Download iOS App



