मध्यप्रदेश के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार रात सोनिया गांधी से मुलाकात की।
माना जा रहा है कि कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं ने मप्र में कमलनाथ सरकार पर आए संकट और ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी के बारे में चर्चा की।
सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस आलाकमान सिंधिया को मनाने की कोशिश कर सकता है।
खबरें हैं कि सिंधिया राज्यसभा सदस्यता के साथ ही मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद पर जोर दे रहे हैं।
सरकार पर मंडराए संकट के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज अपने मंत्रियों का इस्तीफा ले लिया।
उन्होंने सोमवार दोपहर की सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और उसके तत्काल बाद भोपाल रवाना हो गए थे।


Download Android App
Download iOS App



