कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर हैं। वहीं उन्होंने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तंज करते हुए कहा कि मंत्रियों की संख्या तो बढ़ा दी गयी है लेकिन कोरोना वैक्सीन की संख्या घट रही है।
मंत्रियों की संख्या बढ़ी है,
वैक्सीन की नहीं!#WhereAreVaccines pic.twitter.com/gWjqHUVdVC— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 11, 2021
राहुल ने ‘वैक्सीन कहां है’ हैश टैग के साथ ट्वीट कर सरकार से कहा, ‘‘मंत्रियों की संख्या बढ़ है, वैक्सीन कि नहीं।’’ इसके साथ ही उन्होंने एक खबर का हवाला दिया जिसमें कहा गया है कि देश में हर दिन 88 लाख टीके लग रहे हैं। ऐसे में दिसंबर तक इस रफ्तार से महज 60 फीसदी आबादी को ही टीका लगाया जा सकेगा।
बता दें कि देश में कोरोना महामारी को मात देने के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। तीसरी लहर से निपटने में केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से तैयारियां जोरों पर है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास कोविड-19 रोधी 1.44 करोड़ से अधिक टीके हैं।
उसने बताया कि राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को अभी तक सभी स्रोतों से 38.60 करोड़ से अधिक टीके मुहैया कराए गए हैं तथा 11,25,140 टीके दिए जाने हैं। आंकड़ों के अनुसार, इनमें से बर्बाद हो चुके टीकों समेत कुल 37,16,47,625 टीकों की खपत हो चुकी है। कोविड-19 टीकाकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



