भारत और चीन के बीच लंबे समय से विवाद है। सीमा पर तनाव को कम करने के लिए प्रयास जारी है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार को समझ नहीं आ रहा है कि सीमा पर चीन की हरकतों से कैसे निपटा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि चीन की हरकतों को नजरअंदाज करने से भविष्य में मुश्किलें पैदा होंगी।
केंद्र सरकार को समझ नहीं आ रहा कि चीन से कैसे निबटा जाए।
आज उनकी हरकतों को नज़रअंदाज़ करने से भविष्य में बड़ी मुश्किलें पैदा होंगी। pic.twitter.com/0aAPq6s4T1
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 26, 2021
राहुल गांधी ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘ केंद्र सरकार को समझ नहीं आ रहा कि चीन से कैसे निपटा जाए। आज उसकी हरकतों को नज़रअंदाज़ करने से भविष्य में बड़ी मुश्किलें पैदा होंगी।’’ कांग्रेस नेता ने जिस खबर का हवाला दिया उसमें दावा किया गया है कि डेमचोक इलाके में भारतीय सीमा के भीतर चीन की सेना ने टेंट लगा दिया है।
राहुल गांधी ने एक अन्य ट्वीट में ‘कारगिल विजय दिवस’ पर शहीदों को याद किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे तिरंगे की गरिमा में अपनी जान देने वाले प्रत्येक सेनानी को दिल से श्रद्धांजलि। देश की सुरक्षा के लिए आपके व आपके परिवारों के इस सर्वोच्च बलिदान को हम हमेशा याद करेंगे। जय हिंद।’’


Download Android App
Download iOS App



