कोरोना वायरस को लेकर राहुल का BJP सरकार पर तंज, ‘टाइटैनिक का कैप्टन यात्रियों से कह रहा है घबराने की जरूरत नहीं’

Summary :

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस के संदर्भ में स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन द्वारा संसद के दोनों सदनों में दिए गए वक्तव्य को लेकर बृहस्पतिवार को कटाक्ष किया और कहा कि सरकार इस संकट से निपटने के लिए कार्य योजना बनाकर उसे सार्वजनिक करे।

गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘स्वास्थ्य मंत्री कह रहे हैं कि भारत सरकार के तहत कोरोना वायरस नियंत्रित है। यह उसी तरह है कि टाइटैनिक का कैप्टन यात्रियों से कह रहा हो कि घबराइए नहीं क्योंकि यह जहाज डूब नहीं सकता।’’ 
उन्होंने कहा, ‘‘अब समय है कि सरकार इस संकट से निपटने के लिए ठोस संसाधनों के जरिए एक कार्ययोजना बनाए और उसे सार्वजनिक करे।’’ 
हर्षवर्धन ने बृहस्पतिवार को इस विषय पर दोनों सदनों में दिए अपने बयान में स्थिति से निपटने के लिए सरकार द्वारा किए गए उपायों की जानकारी दी। 
उन्होंने बताया कि देश में अब तक कोरोना वायरस के 29 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, इनमें केरल के वे तीन लोग भी शामिल हैं जिनमें पिछले महीने इसके संक्रमण की पुष्टि हुई थी और स्वस्थ्य होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। 

Shera Rajput