त्योहारों के महीने की शुरुआत में रेलवे अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकता है। तोहफे में रेल कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस मिल सकता है। इसका फायदा रेलवे के करीब 12 लाख नॉन गजटेड कर्मचारियों को होगा। बता दें कि रेलवे की और से हर साल 78 दिन का वेतन बोनस के तौर पर दिया जाता है। जानकारी के मुताबिक, बोनस रेलवे बोर्ड के क्लास थ्री व फोर कर्मचारियों को मिलेगा।
बोनस का रुपया सप्लीमेंट्री बिल पास करके एक ही दिन में सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में डाल दिए जाएंगे। सीनियर रेल मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि रेलवे बोर्ड ने रेल कर्मचारियों के संगठनों से बातचीत के बाद 2017-18 के लिए अपने कर्मचारियों को उत्पादकता-लिंक बोनस के रूप में 78 दिनों के बोनस का प्रस्ताव किया है। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल जाएगी। मालूम हो कि इसमें रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) और रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स (आरपीएसएफ) के कर्मचारियों को शामिल नहीं किया जाता है।
इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिया ‘163 करोड़ का बोनस’, लोगों को थैलों में भरकर ले जाने पड़े नोट !
नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन के महासचिव एम रघुवाया ने बताया कि रेलवे ने पिछले साल की तुलना में इस बार 16,000 करोड़ रुपए कमाए हैं। जो कि ज्यादा है। इसके अलावा करीब 1161 करोड़ टन की माल ढुलाई से भी आमदनी हुई है। उन्होंने कहा कि हमने 80 दिन के बोनस की मांग की थी लेकिन अंत में हम 78 दिन पर राजी हो गए। बोनस से रेलवे पर 2,000 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि हर साल राज्य और केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को दीवाली बोनस देती है।


Download Android App
Download iOS App



