Rajasthan: कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा का बयान, कहा- देश बचाना है तो मोदी को खत्म करो

Summary :

कांग्रेस नेता सुखजिंदर रंधावा ने जयपुर में कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी को खत्म करो तो देश बच जाएगा।

कांग्रेस नेता सुखजिंदर रंधावा ने जयपुर में कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी को खत्म करो तो देश बच जाएगा। अगर मोदी नहीं होंगे तो देश अपने आप ठीक हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर अडानी-अंबानी को खत्म करना है तो पहले मोदी को खत्म करो। 
Punjab Deputy CM Sukhjinder Singh Randhawa: Sikh leader in Congress  government | Cities News,The Indian Express
आगे सुखजिंदर  रंधावा ने कहा कि पीएम मोदी अडानी को ईस्ट इंडिया कंपनी बनाकर भारत में लेकर आए हैं जिससे देश का सत्यानाश हो जाएगा और हम एक बार फिर गुलामी की ओर बढ़ रहे हैं। हमारी लड़ाई अडानी के साथ नहीं है, हमारी लड़ाई बीजेपी के साथ हैं, अगर वो जीत गए तो अडानी खुद ही खत्म हो जाएगा।
PM Modi writes to Islamic nations on Eid weeks after Nupur Sharma  controversy | Deccan Herald
दरअसल, इससे एक दिन पहले ही बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने कहा था, “जब कांग्रेस पार्टी के नेता नरेंद्र मोदी के लिए कब्र खोदने में व्यस्त हैं, तो मैं बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे परियोजना के कार्यों में व्यस्त हूं।” उन्होंने कहा, कांग्रेस नेता मेरे अंतिम संस्कार का सपना संजो रहे हैं, जबकि मैं गरीबों के जीवन को बेहतर बना रहा और और देश को आगे बढ़ाने का सपना देख रहा हूं। 

Desk Team