वरिष्ठ अधिकारी राजीव बंसल को एयर इंडिया का चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) बनाया गया है। कार्मिक मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक आदेश में इसकी जानकारी दी।
बंसल 1988 बैच के नागालैंड काडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। वह अभी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हैं।
आदेश में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने बंसल को एयर इंडिया का सीएमडी बनाने को मंजूरी दे दी। उनका पद और वेतनमान अतिरिक्त सचिव के समकक्ष होगा।
अश्वनी लोहानी का कार्यकाल पूरा होने के बाद से एयर इंडिया के सीएमडी का पद खाली था।


Download Android App
Download iOS App



