लुधियाना : बॉलीवुड व पॉलीवुड (हिंदी व पंजाबी) फिल्मो में बेहतरीन भूमिका निभाने वाले महानगर लुधियाना के गुरुनानकपुरा सिविल लायंस निवासी हरमेल सिंह पन्नू का बीती रात (मंगलवार) को निधन हो गया।
पन्नू ने बॉलीवुड की कई महान हस्तियों, उम्दा अदाकार अभिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा के अतिरिक्त और भी कई दिगज अदाकारों के साथ अनेकों चर्चित हिंदी व पंजाबी फिल्मो में अदाकारी का हुनूर प्रदर्शन किया हालांकि वह अधिकांश फिल्मों में खलनायक की भूमिका में रहे। पन्नू अपने परिवार में बजुर्ग माता व छोटे भाई छोड़ गए है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



