गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि विपक्ष राफेल सौदे का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग करके जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।
गृह मंत्री ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षा कारणों से राफेल लड़ाकू विमान से संबंधित सभी ब्योरे सार्वजनिक नहीं किए जा सकते।
राजनाथ ने कांग्रेस को लिया आडे हाथ , कहा – कांग्रेस ने हमेशा किसानों के हितों की उपेक्षा की
उन्होंने कहा कि ऐसा केवल वर्तमान सरकार के समय ही नहीं बल्कि पहले की सरकारों के समय भी हुआ है। सिंह ने आरोप लगाया कि सौदे की जानकारी सार्वजनिक करने की विपक्षी नेता की मांग व्यावहारिक नहीं हैं और वह झूठ फैला कर तथा जनता को गुमराह करके सत्ता में आने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केन्द्र ने नक्सल गतिविधियों पर कड़ाई से लगाम लगाई है और सुरक्षा बल उनकी गतिविधियों को नियंत्रित करने में कामयाब हुए हैं।
गृह मंत्री ने कहा कि देश की सीमा को सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए एकीकृत सीमा सुरक्षा तंत्र लागू किया जा रहा है क्योंकि 22,000 किलोमीटर लंबी जल और थल सीमा को तारबंदी से सुरक्षित रखना असंभव है।


Download Android App
Download iOS App



