केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि मोदी सरकार किसानों की आमदनी दोगुना करने के लिए वचनबद्ध है। राजनाथ सिंह ने हरियाणा के नारायणगढ में आयोजित विकास रैली को संबोधित करने के बाद ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी को किसानों की उपेक्षा करने के लिए आडे हाथ लिया।
उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी ने किसानों के हितों की हमेशा उपेक्षा की है। यहाँ तक कि जब भी किसी किसान परिवार में जन्म लेने वाले व्यक्ति को प्रधानमंत्री पद पर बैठने का मौका मिला, उसकी कुर्सी कांग्रेस ने खींची है। चौधरी चरण सिंह, चंद्रशेखर जी और देवगोड़ जी का उदाहरण हम सभी जानते हैं।’ गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महात्मा गांधी के नाम को भुनाया मगर उनके काम को हमेशा बट्टे खाते में डाला है। महात्मा गांधी के काम को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार आगे बढ़ रही है।
राजनाथ का दावा ! BSF जवान से क्रूरता का बदला दो दिन पहले ले लिया
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2022 तक किसानों की आमदनी को दोगुना करने का संकल्प लिया है। सरकार ने इसके लिए कई क़दम उठाए हैं जिनमें सबसे बड़ है फ़सलों के समर्थन मूल्य को लागत का डेढ़ गुना घोषित करना। प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना भी इस दिशा में एक बड़ क़दम है।
राफेल सौदे में भ्रष्टाचार के कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ़‘भ्रष्टाचार की फ़क्टरी’लगायी है। उन्होंने कहा, ‘ जिन्होंने अपने कार्यकाल में मोबाइल फ़क्टरी नहीं लगायी वे आजकल मोबाइल काऱखाने की बात करते हैं। हमारी सरकार के साढ़ चार वर्षों में सौ से अधिक मोबाइल फ़क्टरी लगायी गयीं।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस राफेल जहाज की क़मतों का विस्तृत ब्योरा माँग रही है जो विभिन्न प्रकार के हथियारों से लैस होंगे। यह जानकारी सार्वजनिक होने से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ जानकारी देश के बाहर चली जाएगी।
गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बैंकों में गैर निष्पादित संपत्ति (एनपीए)की समस्या काफ़ बढ़ और एक बड़ धनराशि बट्टे खाते में गयी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस देश के लिए किसी एनपीए से कम नहीं है। जनता को अब कांग्रेस को ही बट्टे खाते में डाल देना चाहिए।
राजनाथ सिंह ने हरियाणा के लोगों की सराहना करते हुए कहा,’ हरियाणा की धरती जहाँ परिश्रमी किसानों के लिए जानी जाती है वहीं पराक्रमी जवानों के लिए भी पहचानी जाती है। ‘


Download Android App
Download iOS App



