भाजपा की गोवा इकाई के अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने कहा है कि नयी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इन दिनों भर्ती मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर बहुत जल्द वापस लौटेंगे।
तेंदुलकर ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में कहा ‘मुख्यमंत्री वापस आयेंगे, लेकिन अभी उनकी वापसी की तिथि तय नहीं है। अगले सप्ताह हम दिल्ली जायेंगे और उनसे मुलाकात करेंगे। ‘
अस्पताल से फाइलों को निपटा रहे हैं पर्रिकर : गोवा के मंत्री
मनोहर पर्रिकर आग्न्याशय से संबंधित बीमारी के उपचार के लिए एम्स में भर्ती हैं। विपक्षी कांग्रेस ने उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है और राज्यपाल से भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से राज्य विधान सभा का विशेष सत्र बुलवाने तथा बहुमत साबित करने की मांग कर रहा है।
हाल ही में पर्रिकर सरकार के दो और बीमार मंत्रियों फ्रांसिस डिसूजा और पांडुरंग मदकईकर को हटाकर उनके स्थान पर दो भाजपा विधायकों को नियुक्त किया गया। श्री मदकईकर मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती है जबकि श्री डिसूजा अमेरिका के अस्पताल में भर्ती है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी सरकार राज्य में अपना कार्यकाल पूरा करेगी और मध्यावधि चुनाव की कोई संभावना नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



