जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सरकारी अधिकारी के साथ बदसलूकी के आरोप में भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) के वरिष्ठ नेता के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मंडल विकास अधिकारी ( बीडीओ ) ने रविवार को भाजपा जिला अध्यक्ष शेख वसीम बरी के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी।
शिकायत में कहा गया कि किसी मसले को लेकर श्री बरी ने उनके दफ्तर में उनके साथ बदसलूकी की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया। गौरतलब है कि श्री बरी बांदीपोरा में वार्ड क्रमांक 13 से शहरी स्थनीय निकाय चुनाव लड़ रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



