रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को दो पूर्व रक्षा मंत्रियों और विपक्षी नेताओं एके एंटनी और शरद पवार से मुलाकात की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। पवार और एंटनी देश के रक्षा मंत्री रह चुके हैं। सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख पवार और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एंटनी को अपने आवास पर बैठक के लिए बुलाया था।
यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि 19 जुलाई से संसद का मानसून सत्र आरंभ हो रहा है। सिंह लोकसभा में सदन के उपनेता भी हैं। इससे पहले, राज्यसभा में सदन के नवनियुक्त नेता पीयूष गोयल ने पवार और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की थी।
सूत्रों ने कहा है कि दोनों पूर्व रक्षामंत्रियों ने सीमा के हालात को लेकर कुछ शंकाएं थीं और उनके कुछ सवाल थे। इस वजह से सरकार ने दोनों को जानकारी देने का फैसला किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में उनकी शंकाओं को सेना प्रमुख और सीडीएस ने दूर किया।


Download Android App
Download iOS App



