रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में 17 सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने पर रविवार को शोक प्रकट किया।
शनिवार को घात लगाकर किये गये इस हमले में कम से कम 17 जवान शहीद हो गये जबकि 14 अन्य घायल हो गये।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ सुकमा (छत्तीसगढ़) में एक ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने की दुखद घटना से मैं बहुत व्यथित हूँ। देश की सुरक्षा में अपना बलिदान देने वाले इन बहादुर जवानों को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ एवं उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ।’


Download Android App
Download iOS App



