
हेलिकॉप्टर में 14 लोग थे सवार
हेलिकॉप्टर में जनरल रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एल.एस. लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, नायक विवेक कुमार, नायक बी. साई तेजा, हवलदार सतपाल और पायलट सवार थे। हेलिकॉप्टर में रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत अन्य लोग सवार थे। वह दोपहर करीब तीन बजे निर्धारित लेक्चर देने के लिए कुन्नूर जिले के वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज जा रहे थे।


आर्मी ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।बचाए गए लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं और उन्हें वेलिंगटन छावनी ले जाया गया है।
अस्पताल पुलिस कर्मियों की एक टुकड़ी से घिरा हुआ है
बचाए गए लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं और उन्हें वेलिंगटन छावनी के सैन्य अस्पताल ले जाया गया है।अस्पताल पुलिस कर्मियों की एक टुकड़ी से घिरा हुआ है।जानकारी के अनुसार दुर्घटनास्थल से 11 शव बरामद किए गए हैं। 
विशेष चिकित्सा दल कुन्नूर भेजा गया है
भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एक पूर्व विंग कमांडर ने बताया, “समाचार चैनलों के दृश्यों के आधार पर, हेलीकॉप्टर किसी हादसे की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ होगा और उसमें विस्फोट हो गया होगा।”तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव डॉ जे राधाकृष्णन के अनुसार घायलों के इलाज के लिए एक विशेष चिकित्सा दल कुन्नूर भेजा गया है।सूत्रों ने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री घायलों से अस्पताल में मिल सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



