विपक्ष के हंगामे के कारण 11 मार्च तक के लिए स्थगित हुई राज्यसभा

Summary :

सभापति नायडू ने पक्ष और विपक्ष के सदस्यों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, मैं सरकार और विपक्ष सहित सभी से अपील करता हूं कि वे किसी न किसी तरह से सार्थक समाधान के लिए चर्चा करें ताकि सदन प्रभावी ढंग से चले।

संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण के पांचवे दिन राज्यसभा की कार्यवाई आगामी 11 मार्च तक के लिए स्थागित कर दी गई है। विपक्ष के सांसदों ने सदन में नारेबाजी की, जिससे नाराज होकर सभापति एम वेंकैया नायडू ने राज्यसभा को स्थागित कर दिया। नारेबाजी करते हुए सांसद वेल तक पहुंच गए। 
सभापति नायडू ने पक्ष और विपक्ष के सदस्यों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, मैं सरकार और विपक्ष सहित सभी से अपील करता हूं कि वे किसी न किसी तरह से सार्थक समाधान के लिए चर्चा करें ताकि सदन प्रभावी ढंग से चले। सभापति की इस बात का किसी भी सदस्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा, और राज्यसभा को  11 मार्च तक के लिए स्थागित कर दिया गया।
कार्यवाई शुरू होने से पहले ही दिल्ली में दंगा प्रभावित परिवारों को राहत देने और स्वतंत्र जांच आयोग गठित करने की आवश्यकता को लेकर कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा ने सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया। कार्यवाई शुरू होने से पहले ही दिल्ली में दंगा प्रभावित परिवारों को राहत देने और स्वतंत्र जांच आयोग गठित करने की आवश्यकता को लेकर कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा ने सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया। 
वहीं राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य सांसदों ने दिल्ली हिंसा को लेकर संसद परिसर में महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के सांसदों ने संसद परिसर में दिल्ली हिंसा पर अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की।

Desk Team