देश के चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों पर आज मतदान होने जा रहा है। 15 राज्यों की कुल 57 सीटें में से 41 पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिये गए। बाकी बची हुई 16 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। इसमें हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक शामिल है। मतदान से ठीक पहले महाराष्ट्र में AIMIM ने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को समर्थन देकर सभी को चौंका दिया है।
शिवसेना ने किया जीत का दावा
महाराष्ट्र में ओवैसी ने एमवीए को समर्थन देकर बड़ा दांव खेल दिया है। इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने दावा किया है कि महा विकास अघाड़ी के सभी उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा, हमारे पास पर्याप्त समर्थन है। राज्यसभा चुनाव में मतदान के लिए महाराष्ट्र के नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस विधानसभा पहुंच चुके हैं।
निर्विरोध चुने गए 41 उम्मीदवार
हाल ही में 57 राज्यसभा सीट के लिए द्विवार्षिक चुनावों की घोषणा की गई थी और उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब, तेलंगाना, झारखंड तथा उत्तराखंड में सभी 41 उम्मीदवारों को पिछले शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था। सभी चार स्थानों (राज्यों) में विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।


Download Android App
Download iOS App



