नन्हे हाथों की राखी ने छू लिया रवींद्र चव्हाण का दिल, हजारों बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन

Summary :

रक्षाबंधन के अवसर पर भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक रवींद्र चव्हाण ने कल्याण-डोंबिवली की हजारों बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। डोंबिवली और कल्याण में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में महिलाओं, स्कूली छात्राओं और महाविद्यालयीन छात्राओं ने रवींद्र चव्हाण की कलाई पर राखी बांधी। डोंबिवली स्थित न्यू फोर्स अकादमी में सैन्य एवं पुलिस भर्ती-पूर्व प्रशिक्षण ले रही छात्राओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। रक्षाबंधन को लेकर छात्राओं और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह स्वतंत्रवीर सावरकर स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जबकि दोपहर में सम्राट चौक स्थित जनसंपर्क कार्यालय में बड़ी संख्या में महिलाएं और…

रक्षाबंधन के अवसर पर भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक रवींद्र चव्हाण ने कल्याण-डोंबिवली की हजारों बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। डोंबिवली और कल्याण में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में महिलाओं, स्कूली छात्राओं और महाविद्यालयीन छात्राओं ने रवींद्र चव्हाण की कलाई पर राखी बांधी।

डोंबिवली स्थित न्यू फोर्स अकादमी में सैन्य एवं पुलिस भर्ती-पूर्व प्रशिक्षण ले रही छात्राओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। रक्षाबंधन को लेकर छात्राओं और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह स्वतंत्रवीर सावरकर स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जबकि दोपहर में सम्राट चौक स्थित जनसंपर्क कार्यालय में बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं पहुंचीं।

महिलाओं ने कहा- ‘जीवाभाव के रविदादा’

जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने रवींद्र चव्हाण को ‘जीवाभाव के रविदादा’ कहकर संबोधित किया। महिलाओं के इस अपनत्व से कार्यक्रम में पारिवारिक माहौल नजर आया। इस अवसर पर रवींद्र चव्हाण ने कहा कि राखी का धागा सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि बहनों के निश्छल प्रेम, विश्वास और अपनत्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब डोंबिवली की छोटी-छोटी बहनों ने अपने नन्हे हाथों से उनकी कलाई पर राखी बांधी तो वह भावुक हो गए। इन पलों ने उन्हें रक्षाबंधन के रिश्ते की गहराई को महसूस कराया।

‘छोटी बहनों के सपने बड़े हैं’

रवींद्र चव्हाण ने कहा कि कई बहनें उम्र में भले ही छोटी हैं, लेकिन उनके सपने बहुत बड़े हैं। उनका प्रयास है कि बहनें अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ें, आत्मनिर्भर बनें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन में सफलता हासिल करें।

उन्होंने कहा कि बहनों की इस यात्रा में अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव सहयोग करना उनका संकल्प है। रक्षाबंधन समारोह के दौरान महिलाओं और छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और भाई-बहन के स्नेह एवं विश्वास का संदेश दिया।

 

Sumant Chaudhary