एयर इंडिया की उड़ानों मे रतन टाटा ने लहराया परचम,यात्रियों को टाटा का वेलकम

Summary :

एयर इंडिया की कमान टाटा समूह के हाथों में जाने के कुछ दिन बाद एयरलाइन की उड़ानों के दौरान रतन टाटा का एक ऑडियो संदेश सुनाई दे रहा है।

एयर इंडिया की कमान टाटा समूह के हाथों में जाने के कुछ दिन बाद एयरलाइन की उड़ानों के दौरान रतन टाटा का एक ऑडियो संदेश गूंजता हुआ सुनाई दे रहा है। इस ऑडियो संदेश में टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने कहा, ‘‘टाटा समूह एयर इंडिया को यात्रियों की सुविधा एवं सेवा के मामले में पसंदीदा एयरलाइन बनाने के लिए मिलकर काम करने के लिए रोमांचित है।’’
एयर इंडिया का संदेश

एयर इंडिया ने बुधवार को एक ट्वीट में रतन टाटा का एक छोटा वीडियो  भी जारी किया ,जिसमें  फ्लाईएआई हैशटैग से जारी इस ट्वीट में कहा गया कि टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन रतन टाटा ने एयर इंडिया की उड़ानों से सफर करने वाले यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया है।
रतन टाटा ने इस वीडियो संदेश में कहा, ‘‘टाटा समूह एयर इंडिया के नए ग्राहकों का स्वागत करता है और इसे उनकी पसंदीदा एयरलाइन बनाने के लिए मिलकर काम करने को लेकर रोमांचित है।’’कर्ज में डूबी एयर इंडिया को सरकार ने  27 जनवरी को ही टाटा समूह के हवाले किया था। इस तरह एयर इंडिया करीब सात दशक बाद एक बार फिर टाटा  के पास लौट आई है। टाटा समूह की कंपनी टैलेस ने एयर इंडिया के साथ ही एयर इंडिया एक्सप्रेस का भी अधिग्रहण किया है और एआईएसएटीएस में भी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी ली है।

Desk Team