केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि मेडिकल क्षेत्र में पिछड़े वर्गो यानि की ओबीसी सहित सभी वर्गो को मुख्य तौर से आरक्षण मुहैया उपलब्ध कराया जाएगा। इसी के साथ ही किसी भी वर्ग के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा।
शीतकालीन प्रश्नकाल में मनसुख ने कही यह बात

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सभी आरक्षण को मानती है और मेडिकल शिक्षा में ओबीसी, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) आदि वर्गों को उनके प्रतिशत के अनुसार आरक्षण मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता हैं उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आरक्षित श्रेणी से आने वाले सभी छात्र को उचित अवसर मुहैया कराती है।


Download Android App
Download iOS App



