बिहार की राजनीति में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का कद आगामी दिनों में और बढ़ने वाला हैं। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने मंगलवार को महागठबंधन विधायक दल की बैठक में ऐलान किया कि 2025 का विधानसभा चुनाव राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। नीतीश कुमार के इस बयान ने सियासी गलियारों में नई चर्चा शुरू कर दी हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार ने तेजस्वी के लिए ऐसी बात करी हो।
तेजस्वी यादव होंगे CM पद के उम्मीदवार
नीतीश ने सोमवार को अपने गृह जिले नालंदा में कहा कि हमने बहुत काम किया, अब तेजस्वी आगे करते रहेंगे। उन्होंने जनता से तेजस्वी को आगे बढ़ाने की अपील भी की। बता दें कि महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल (यूनाइटेड), कांग्रेस, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और वाम दल शामिल हैं। नीतीश के ऐलान से साफ हो गया है कि अगले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।
विपक्षी एकता बनाने में जुटे नीतीश
माना जा रहा है कि नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति में उतरने के इच्छुक है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराने के लिए वह विपक्षी एकता बनाने में जुटे हुए है। दावा यह भी किया जा रहा है कि तेजस्वी को बिहार सौंपने का ऐलान भी इसी क्रम का हिस्सा है।


Download Android App
Download iOS App



