बॉलीवुड में इन दिनों काफी सारे सेलेब्स अपने पैरेंट हुड को एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। इन्ही सेलिब्रिटी में एक नाम बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर का भी हैं। दोनों पिछले मंथ ही मम्मी-पापा बने हैं। वही दोनों ने अपनी बेटी के नाम का भी ऐलान कर दिया हैं। जहां दोनों ने अपनी बेटी का नाम ‘देवी’ रखा हैं। वही आज देवी को इस दुनिया में आए पुरे एक मंथ हो गए हैं। ऐसे में उनके मम्मी-पापा ने इस फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी को बड़े ही प्यार से सेलिब्रेट किया हैं।

दरअसल बिपाशा ने देवी की फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी को सेलिब्रेट करते हुए एक प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया हैं। वीडियो में दोनों एक साथ अपनी बेटी पर प्यार लुटाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां कपल ने ‘हैप्पी बर्थडे’ गाते हुए केक काटा।
इस वीडियो को शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, ‘और ऐसे ही, देवी एक महीने की हो गई हैं। उन सभी को धन्यवाद जो देवी को प्यार और आशीर्वाद देते रहते हैं। हम बहुत आभारी हैं दुर्गा दुर्गा’। इस दौरान करण ब्लैक टीशर्ट में नजर आ रहे हैं, तो बिपाशा व्हाइट कलर की कैजुअल ड्रेस में दिखाई दे रही हैं।

वैसे तो बिपाशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। और अपने फैंस को पल-पल का अपडेट देती रहती हैं। लेकिन अभी तक बिपाशा ने अपनी बेटी की झलक किसी को नहीं दिखाई हैं। वही बिपाशा बसु से लगातर उनके फैंस देवी की एक झलक पाने की गुहार लगा रहे हैं।

बिपाशा और करन ने साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं शादी के करीब 6 साल बाद दोनों पेरेंट्स बने हैं। जिसके बाद दोनों काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



