Road Accident: MP पन्ना में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 2 की मौत

Summary :

Road Accident: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक बड़ी सड़क दुर्घटना की बड़ी खबर सामने आई है यहाँ मंगलवार को लगभग 50 यात्रियों से भरी एक बस पलटने से दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र के बिछुआ नाले के पास हुई। हादसे के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल के पास जमा हो गए और मामले (Road Accident) की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर घायल यात्रियों को जिला अस्पताल भेजा। MP पन्ना में मंगलवार को…

Road Accident: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक बड़ी सड़क दुर्घटना की बड़ी खबर सामने आई है यहाँ मंगलवार को लगभग 50 यात्रियों से भरी एक बस पलटने से दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र के बिछुआ नाले के पास हुई। हादसे के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल के पास जमा हो गए और मामले (Road Accident) की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर घायल यात्रियों को जिला अस्पताल भेजा।

  • MP पन्ना में मंगलवार को एक बस पलटने से दो लोगों की मौत हो गई
  • हादसे में दो लोगों की मौत के साथ कई अन्य लोग घायल हो गए
  • मोके पर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी
  • पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया

घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया

पुलिस ने बताया कि, पन्ना जिले के बृजपुर से एक यात्री बस सतना जिले की ओर जा रही थी। रास्ते में चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिछुआ नाले के पास बस पलट गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और यात्रियों को बस से बाहर निकाला और घायलों को 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से जिला अस्पताल भेजा। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि घटना में घायल सभी यात्रियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News