राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहयोगी संगठन सेवा भारती ने कोरोना वायरस (कोविड-19) की चुनौती से निपटने के लिए दिल्ली में हेल्पलाइन शुरू की है। लॉकडाउन के दौरान काम करने वाली इस हेल्पलाइन से कोई भी मदद हासिल कर सकता है। यह हेल्पलाइन 24 घंटे और सातों दिन काम करेगी। हेल्पलाइन का नंबर है- 8010066066।
सेवा भारती ने कहा है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। दिल्ली में कोई भी व्यक्ति जरूरत पड़ने पर सेवा भारती के सहायता केंद्र से संपर्क कर सकता है। सहायता केंद्रों पर चिकित्सक और कार्यकर्ता परामर्श देने के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। सेवा भारती ने कहा है कि दिल्ली के हर हिस्से में मदद पहुंचाने के लिए सेवा भारती वालंटियर्स की मदद ले रहा है।
उन्होंने कहा कि जो लोग संकट की इस घड़ी में वालंटियर्स बनकर सेवा देना चाहते हैं तो वह भी हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। सेवा भारती ने कहा है कि जो लोग आर्थिक मदद देना चाहते हैं तो वह दान भी कर सकते हैं। बता दें कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में 24 मार्च की रात 12 बजे से लेकर 14 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को रात आठ बजे पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया था।
लॉकडाउन पर PM मोदी को मिला सोनिया का समर्थन, बोलीं- कोरोना संकट से निपटने के लिए कांग्रेस है सरकार के साथ
लॉकडाउन के कारण गरीबए मजदूरों की रोजी-रोटी छिन चुकी है। ऐसे लोगों को भोजन आदि मुहैया कराने के लिए सेवा भारती ने यह पहल की है। आरएसएस पहले ही कार्यकतार्ओं को ऐसे लोगों की मदद की अपील कर चुका है। भाजपा ने भी इसके लिए अलग से तैयारी की है। गरीब, रेहड़ी पटरी, मजदूरों और रोज कमाने वालों के लिये जिंदगी मुश्किल न हो इसके लिए भाजपा आज से पूरे देश मे ‘महाभोज’ शुरू कर रही है।
इस अभियान के दौरान इस काम के लिए चुने गए पार्टी के एक करोड़ कार्यकर्ता हर रोज 5 करोड़ गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों को भोजन करायेंगे। इस तरह अगले 21 दिनों तक यह योजना जारी रहेगी। गौरतलब है कि बुधवार को ही इसका फैसला ले लिया गया था। भाजपा अध्य्क्ष जेपी नड्डा ने पदाधिकारियों के साथ एक बैठक में इस आशय का फैसला लिया था।


Download Android App
Download iOS App



