बिहार में कोरोना वायरस से दो लोगों के संक्रमण की पुष्टि, संख्या बढ़कर 6 हुई

Summary :

बिहार के मुंगेर जिले के दो मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद बिहार में इस रोग से संक्रमित लोगों की संख्या बढकर अब 6 हो गयी जबकि इससे मुंगेर निवासी एक मरीज की शनिवार को मौत हो गयी थी ।

चीन के वुहान से शुरू कोरोना वायरस का पूरे देश में कहर जारी है। बिहार के मुंगेर जिले के दो मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद बिहार में इस रोग से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर अब 6 हो गयी जबकि इससे मुंगेर निवासी एक मरीज की शनिवार को मौत हो गयी थी । 
पटना स्थित राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इन्स्टिटूट :आरएमआरआई: के निदेशक डा प्रदीप दास ने गुरूवार को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण वाले दो नए मामले मुंगेर के हैं । स्वास्थ्य विभाग के प्रधानसचिव संजय कुमार ने बुधवार को बताया था कि कोरोना वायरस से संक्रमित मुंगेर निवासी, जिनकी गत शनिवार को मौत हो गयी थी, के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के नमूने जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये हैं । 

Coronavirus : जम्मू-कश्मीर में वायरस से पहली मौत, अब तक देश में 15 लोगों की गई जान

दास ने बताया कि अबतक कोरोना वायरस के 401 संदिग्ध नमूनों की जांच की जा चुकी है जिसमें से 6 पाज़िटिव तथा 395 नेगेटिव पाए गए हैं । कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि वाले 6 मामलों में से मुंगेर निवासी एक मरीज की शनिवार को पटना एम्स में मौत हो गयी थी । कोरोना वायरस संक्रमण वाले पांच अन्य मामलों में से एक मरीज पटना एम्स में भर्ती है तथा चार अन्य मरीज का इलाज एनएमसीएच में जारी है ।  

Desk Team