राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष की तैयारी में बहुत जोर-शोर से जुटा हुआ है, शताब्दी मनाने के लिए वृहत योजनाएं भी बनाई जा रही है। जानकारी है की शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक लाख संघ शाखाएं स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले उत्तर प्रदेश के सात दिन के दौरे पर हैं। बताया जा रहा है की दत्तात्रेय आज लखनऊ पहुंचेंगे। संघ की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, दत्तात्रेय काशी, गोरक्ष और अवध प्रांत की बैठकों में शामिल होंगे। वह 11 से 13 जनवरी को वाराणसी में काशी और गोरखपुर में बैठक करने जाएंगे।
राष्ट्रवाद से जुड़े अन्य मुद्दों को जनता के बीच पहुंचाने पर बात करेंगे
होसबाले 14 जनवरी को लखनऊ प्रांत की बैठक में प्रत्येक ब्लॉक तक संघ की शाखा स्थापित करने, विस्तारक तैयार करने, अयोध्या में राममंदिर निर्माण सहित राष्ट्रवाद से जुड़े अन्य मुद्दों को जनता के बीच पहुंचाने पर बात करेंगे। बैठक में संघ की वर्ष 2023 की कार्ययोजना पर भी मंथन होगा। इस दौरान वह क्षेत्रीय टोली के साथ भी मंथन करेंगे। 15 जनवरी को होसबाले मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में गोमती नगर विस्तार स्थित सीएमएस स्कूल में खिचड़ी कार्यक्रम में शामिल होने साथ वैचारिक संगठनों से भी बात करेंगे। 16 जनवरी को प्रचार विभाग की बैठक के


Download Android App
Download iOS App



