राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को यहां अपनी वार्षिक बैठक में समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव, समाजवादी नेता शरद यादव और वरिष्ठ अधिवक्ता शांति भूषण को श्रद्धांजलि दी। आरएसएस की तीन-दिवसीय वार्षिक आमसभा रविवार को यहां शुरू हुई, जिसमें संगठन ने ऐसे राजनीतिक नेताओं और प्रख्यात हस्तियों को श्रद्धांजलि दी, जिनका पिछले एक साल में निधन हुआ है।

हीराबेन को भी श्रद्धांजलि अर्पित की
इस सूची में मुलायम सिंह यादव, शरद यादव और भूषण समेत 100 से अधिक नाम शामिल हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी और अभिनेता-फिल्म निर्माता सतीश कौशिक भी शामिल हैं। बैठक के पहले सत्र में आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबले ने पिछले एक साल में काल के गाल में समा चुकी प्रतिष्ठित हस्तियों के नाम पढ़े।



Download Android App
Download iOS App



