राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अयोध्या में राममंदिर मुकदमे की सुनवाई की तारीख तय किये जाने का स्वागत किया है और उम्मीद जतायी है कि इस मामले का न्यायोचित निर्णय होगा।
संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार ने यहां एक वक्तव्य में कहा ‘आज उच्चतम न्यायालय ने श्री राम जन्मभूमि के मुकदमे में तीन सदस्य पीठ द्वारा 29 अक्टूबर से सुनवाई का निर्णय किया है। इसका हम स्वागत करते है और विश्वास करते है कि शीघ्रातिशीघ, मुकदमे का न्यायोचित निर्णय होगा।’
अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा, मस्जिद में नमाज पढ़ने का फैसला बड़ी बेंच में नहीं भेजा जाएगा
उच्चतम न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय खंडपीठ ने आज अयोध्या भूमि विवाद को वृहद पीठ को भेजने से इन्कार कर दिया और 29 अक्टूबर से सुनवाई शुरू करने का फैसला सुनाया।


Download Android App
Download iOS App



