सीहोर : मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक सौतेले पिता द्वारा बेटी से दुष्कर्म करने के बाद व्यथित बेटी द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिश्ते को कलंकित करने वाले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मंडी पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम सतपिपलिया में रहने वाली 18 साल की युवती से उसके सौतेले पिता ने अपने घर में दुष्कर्म किया। इस घटना से व्यथित होकर युवती ने जहर खा लिया।
हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। युवती ने अस्पताल पहुंची पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार युवती छिंदवाड़ा जिले की रहने वाली है। उसके पिता की मृत्यु हो जाने के बाद मां ने ग्राम सतपिपलिया निवासी आरोपी के साथ दूसरी शादी कर ली थी। इस बीच युवती छिंदवाड़ा जिले में अपने दादा दादी के साथ ही रहती थी, पर पढ़ाई का जोर देकर उसे यहां बुला लिया गया था।


Download Android App
Download iOS App



