सबरीमाला मंदिर पर जारी विरोध उग्र रूप ले चुका है। भगवान अयप्पा के दर्शनों के लिए पहुंचने वाली महिलाओं को भक्तों और प्रदर्शनकारियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इसी के दौरान बीजेपी केरल के महासचिव के सुरेंद्रन को निलाक्कल बेस कैंप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उन्हें तब गिरफ्तार किया जब वे सबरीमाला मंदिर जाने का प्रयास कर रहे थे। सरकार ने बीजेपी नेता पर हुई कार्रवाई पर कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हे गिरफ्तार किया गया है। राज्य सरकार का ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का समर्थन कर रही है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसेल में सभी उम्र की महिलाओं को सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने की इजाजत दी है।
पुलिस अधीक्षक यशेश चन्द्र ने कहा कि सुरेंद्रन को पठनामथिट्टा जिले में पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। सुरेंद्रन की गिरफ्तारी के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरुवनंतपुरम में राज्य सचिवालय के बाहर विरोध किया। विरोध में खड़े लोगों पर काबू पाने के लिए पुलिस को पानी की बौछार भी करनी पड़ी। केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। भगवान अयप्पा के दर्शन करने जा रही संघ परिवार की नेता की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को दक्षिणपंथी हिंदू संगठनों ने राज्य में बंद रखा। सड़कों से वाहन नदारद रहे। स्कूल और शैक्षणिक संस्थान भी बंद रखे गए।


Download Android App
Download iOS App



