Salman Khan Maatrubhumi: बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan की अपकमिंग फिल्म पहले Battle of Galwan के नाम से चर्चा में थी, लेकिन अब इसे बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया है। यह फिल्म 2020 के गलवान वैली संघर्ष पर आधारित है, जिसमें भारतीय सैनिकों की वीरता दिखाई जाएगी।
Salman Khan Maatrubhumi: फिल्म का नाम बदलते ही बड़ा बदलाव, अब इंटरनेशनल गेम प्लान!

नाम बदलने के पीछे सिर्फ भावनात्मक कारण नहीं, बल्कि एक बड़ी रणनीति भी बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाने के लिए मेकर्स कई बड़े बदलाव कर रहे हैं। चीन के साथ विवाद के बाद अब फिल्म को ज्यादा संतुलित और ग्लोबल अपील देने की कोशिश की जा रही है।
Battle of Galwan Rename: चीनी भाषा में गाना और 40 दिन का रीशूट, क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?

खबरों के अनुसार, फिल्म में अब एक खास गाना चीनी भाषा में भी तैयार किया जा रहा है। यह कदम काफी चौंकाने वाला है, क्योंकि फिल्म का विषय भारत-चीन संघर्ष पर आधारित है।
इसके साथ ही मेकर्स ने करीब 40 दिनों का बड़ा रीशूट प्लान किया है। माना जा रहा है कि कुछ सीन और गानों को नए तरीके से शूट किया जाएगा ताकि फिल्म ज्यादा प्रभावशाली और इंटरनेशनल मार्केट के लिए फिट बन सके।
सूत्रों के मुताबिक, यह रीशूट सिर्फ तकनीकी सुधार नहीं बल्कि कहानी के कुछ हिस्सों को भी नया रूप देने के लिए किया जा रहा है। इससे साफ है कि फिल्म को लेकर मेकर्स कोई रिस्क नहीं लेना चाहते।
Salman Khan New Movie 2026: विवाद के बाद बदली रणनीति, अब ‘मातृभूमि’ बनेगी ग्लोबल प्रोजेक्ट!

फिल्म के टीज़र के बाद चीन की तरफ से आलोचना सामने आई थी, जिसमें कहा गया कि फिल्म तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर दिखा सकती है।
इसके बाद मेकर्स ने न सिर्फ फिल्म का नाम बदला, बल्कि पूरी रणनीति पर दोबारा काम शुरू किया। ‘मातृभूमि: May War Rest In Peace’ टैगलाइन के साथ अब फिल्म को देशभक्ति के साथ-साथ शांति का संदेश देने वाली फिल्म के रूप में पेश किया जा रहा है। फिल्म में सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे, जो देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर देता है। यह किरदार असली हीरो कर्नल संतोष बाबू से प्रेरित बताया जा रहा है।
Read More: Weekend पर क्या देखें? OTT पर आ गईं ऐसी 9 रिलीज़, जिनमें छुपा है ‘ब्लॉकबस्टर सीक्रेट’..


Download Android App
Download iOS App




