कारोबार, व्यापार के पक्षधर थे सरदार पटेल : पीयूष गोयल 

Summary :

अहमदाबाद : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि सरदार पटेल किसानों के नेता थे लेकिन उनका मानना था कि अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और

अहमदाबाद : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि सरदार पटेल किसानों के नेता थे लेकिन उनका मानना था कि अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और रोजगार सृजन लेने के लिए कारोबार को बढ़ावा देना जरूरी है। सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कुछ सुविधाओं की घोषणाओं से पहले यहां आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए गोयल ने यह कहा।

दिल्ली में प्रधानमंत्री की घोषणाओं की लाइव स्ट्रीमिंग यहां की गयी। गोयल ने इस मौके पर कहा, “उन्हें (पटेल को) कारोबार समर्थक और व्यापार समर्थक समझा जाता था। उनका मानना था कि मजबूत अर्थव्यवस्था एवं रोजगार के सृजन के लिए कारोबार को बढ़ावा देना जरूरी है।”

Desk Team