Cockroach Janta Party : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने सीजेपी डेलीगेशन के साथ मिलकर एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस कॉन्फ्रेंस के बाद सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार से भी मुलाकात की। दरअसल उनकी दूसरी मांग थी कि प्रदर्शनकारियो के खिलाफ सभी एफआईआर रद्द की जाएं।
दोनों प्रवक्ताओं ने कहा कि सीपी से उनकी मुलाकात काफी अच्छी रही। उन्होंने कहा कि दिल्ली, बीजेपी शासित व बीजेपी सहयोगी राज्यों मे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस ली जाएंगी। सरकार ने उनकी यह मांग मान ली है। दिल्ली में करीब 15 से 20 एफआईआर दर्ज हुई थीं। दो दिनों में इनकी कॉपी भी मुहैया कराई जाएगी। इस बात पर भी सहमती हुई हैं कि भविष्य में किसी भी प्रदर्शनकारी या सीजेपी टीम और आयोजकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
इस समझौते पर, हमने सरकार के साथ एक ड्राफ्ट, एक लिखित गारंटी शेयर की है। दिल्ली पुलिस आयुक्त से मुलाकात के आशुतोष रांका ने कहा, 20 तारीख को जो हुआ वह बहुत बुरा था। हालांकि, हम यह भी मानते हैं कि दिल्ली पुलिस की तरफ से लगातार सहयोग मिला है। हमें उम्मीद है कि यह एक नए चैप्टर की शुरुआत है। हमारी सभी मांगें मान ली गई हैं, जिसमें एफआईआर वापस लेना और यह भरोसा देना शामिल है कि कोई नई एफआईआर फाइल नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा अंत भला तो सब भला, और हम इस देश के युवाओं का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।



Download Android App
Download iOS App




