पेगासस जासूसी मामले में स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार यानी कल अपना फैसला सुनाएगा। सुप्रीम कोर्ट की चीफ जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस हिमा कोहली की बेंच फैसला सुनाने वाली है। फैसला सुबह 10:30 बजे सुनाया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने 13 सितंबर को मामले पर अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए कहा था कि वह केवल यह जानना चाहती है कि क्या केन्द्र ने नागरिकों की कथित जासूसी के लिए अवैध तरीके से पेगासस सॉफ्टवेयर का उपयोग किया या नहीं? केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए मामले पर विस्तृत हलफनामा दाखिल करने से इनकार कर दिया था।
लखीमपुर हत्याकांड : SC का आदेश- गवाहों को दें सुरक्षा, जांच में तेजी लाए सरकार
ये याचिकाएं इजराइल के ‘स्पाइवेयर पेगासस’ के जरिए सरकारी संस्थानाओं द्वारा कथित तौर पर नागरिकों, राजनेताओं और पत्रकारों की जासूसी कराए जाने की रिपोर्ट की स्वतंत्र जांच के अनुरोध से जुड़ी हैं।


Download Android App
Download iOS App



