बड़वानी : मध्यप्रदेश कांग्रेस की चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नाम पर बहुत बड़ घोटाला किया गया। सिंधिया ने जिले के सेंधवा विधानसभा क्षेत्र के बलवाड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एक बड़ घोटाला है, जिसके तहत किसानों की अनुमति के बगैर उनके खाते से राशि काटकर तीन हजार करोड़ एकत्रित किए गए और अतिवृष्टि और ओलावृष्टि के चलते छह सौ करोड़ रुपए के फसल नुकसानी के दावे विरुद्ध 50 करोड़ का भुगतान भी नहीं किया गया।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न सरकारों के हर मोर्चे पर विफल रहने का दावा करते हुए कहा कि दिल्ली में मोदी जी, उत्तर प्रदेश में योगी जी और मध्यप्रदेश में सबसे बड़‘ढोंगी जी’सत्ता पर काबिज हैं, जिनका नारा ‘राम राम जपना पराया माल अपना’है। सिंधिया ने शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके मंदसौर गोलीकांड ने जलियावाला हत्याकांड की याद दिला दी। सिंधिया ने शिवराज को किसानों का सबसे बड़ विरोधी करार दिया और मंदसौर कांड में दोषियों को सजा न दिला पाने के लिए श्री चौहान और उनकी सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने आरोप लगाया कि मंदसौर गोलीकांड के बाद शिवराज सिंह गुजरात से लाए गए 5 करोड़ के वातानुकूलित टेंट में किसानों की मौत पर बोलियां लगाते रहे और हिंदू धर्म के विरुद्ध 13 दिन के पूर्व उनके मंत्री और विधायकों ने किसानों के परिजनों को जबरन उनका उपवास तोड़ने के लिए भोपाल बुलवाया।


Download Android App
Download iOS App



