देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से दूसरी मौत दिल्ली में 68 वर्षीय एक महिला की हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार की इसकी पुष्टि की।
अधिकारियों ने बताया कि महिला की मौत एक से ज्यादा बीमारियों (मधुमेह और उच्च रक्तचाप) की वजह से हुई है। हालांकि, उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि भी हुई है।
उन्होंने बताया कि महिला राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थी।
देश में इस संक्रमण से मौत का यह दूसरा मामला है। इस रोग से पहली मौत कर्नाटक के कलबुर्गी में 76 वर्षीय पुरुष की हुई थी। उसकी मौत मंगलवार को हुई थी लेकिन उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि गुरुवार को हुई।
वहीं, दूसरी ओर पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी निवासी और नोएडा में काम करने वाले एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए 773 लोगों का पता लगा लिया गया है।
इस संबंध में निर्धारित प्रोटोकॉल/दिशा-निर्देशों के तहत तमाम एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



