लुधियाना : पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में स्थित गांव गिलजेवाला में घरेलू विवाद के चलते बड़े भाई द्वारा अपने छोटे भाई का कत्ल करने की खबर सामने आई है। मौजूदा जानकारी के मुताबिक बेअंत सिंह का अपने छोटे भाई से आज उस वक्त विवाद हो गया, जब वह उससे बेवजह झगड़ा करने लगा।
दरअसल, बेअंत सिंह का छोटा भाई अकसर अपने परिवार से गृह कलेश करता रहता था और वह नशा करने का आदी था। आज बेअंत सिंह ने झगड़े के कारण ही अपने 25 वर्षीय छोटे भाई रंजीत सिंह की मोटर साइकिल में अपनी कार से टक्कर मारकर उसका कत्ल कर दिया।
फिलहाल पुलिस ने कत्ल की खबर मिलते ही मौका-ए-वारदात पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरी जांच के बाद कत्ल के सही कारणों का पता लगेंगा और पुलिस ने तेजी से कार्रवाही करते हुए लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल भेज दिया है, जबकि कातिल को दबोचने के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।
-सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



